07 Oct 2026
Bharat Chronicle News
Bharat Chronicle News
Latest News & Updates
निरीक्षण

करौली: हाड़ौती सीएचसी के औचक निरीक्षण में ड्रेस कोड में नहीं मिले कर्मचारी, बीसीएमओ नाराज

07 Oct 2026 admin

राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र में ब्लॉक सीएमओ डॉ. मनोज कुमार मीणा ने मंगलवार को हाड़ौती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने मरीजों को मिल रही सेवाएं, लैब, सफाई व्यवस्था और रिकॉर्ड की स्थिति देखी। निरीक्षण में कुछ चिकित्सा कर्मी तय ड्रेस कोड में नहीं मिले, जिस पर बीसीएमओ ने नाराजगी जताई और सभी को ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए।

लैब में कुछ मशीनें खराब मिलीं, जिन्हें जल्द ठीक कराने को कहा गया।