अमेठी के जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने 29 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पढ़ाई, छात्रावास, भोजन, सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम ने निरीक्षण की शुरुआत मेस से की और खुद छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने खाने की गुणवत्ता परखी और मेन्यू की जानकारी ली।
उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि छात्राओं को तय मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जाए और व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार किए जाएं।
