07 Oct 2026
Bharat Chronicle News
Bharat Chronicle News
Latest News & Updates
स्वच्छता

वृंदावन: केडी विश्वविद्यालय के छात्रों ने केशी घाट और यमुना तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

07 Oct 2026 admin

मथुरा के वृंदावन में केडी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐतिहासिक केशी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान चंद्रोदय मंदिर के एचएच विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी के मार्गदर्शन में हुआ।

कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल और केडी मेडिकल व डेंटल कॉलेज के करीब 50 विद्यार्थियों ने मंदिर स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों के साथ केशी घाट व यमुना तट की सफाई की।

प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता किसी अभियान तक सीमित न रहकर जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।