08 Oct 2026
Bharat Chronicle News
Bharat Chronicle News
Latest News & Updates
चंदौली न्यूज़

चंदौली: कंजेहरा की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति और मेघनाथ वध का मंचन, जयकारों से गूंजा पंडाल

07 Oct 2026 admin
गाजीपुर: 308 पहियों वाला मेगा ट्रक डांडीकला टोल से आगे बढ़ा, देखने उमड़ी हजारों की भीड़

चंदौली के कंदवा क्षेत्र के कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला में सोमवार रात लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध और कुंभकर्ण वध की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ।

चंदौली: कंजेहरा की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति और मेघनाथ वध का मंचन, जयकारों से गूंजा पंडाल

लीला की शुरुआत अंगद के लंका से लौटने से हुई। रावण के सीता को लौटाने से इनकार के बाद युद्ध शुरू हुआ। मेघनाथ के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होते ही दर्शक भावुक हो उठे। हनुमान वैद्य सुषेण को लाए और संजीवनी बूटी से लक्ष्मण को होश आया।

इसके बाद लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया। मेघनाथ और कुंभकर्ण के वध पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।