खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय इनडोर स्टेडियम में शुरू हो रही है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लायन सफारी इटावा के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल होंगे। यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय और ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी एमपी सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के जूनियर पहलवान अलग-अलग भार वर्गों में दांव आजमाएंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
