07 Oct 2026
Bharat Chronicle News
Bharat Chronicle News
Latest News & Updates
School

श्रावस्ती: ‘प्रशस्त एप’ पर प्रशिक्षण वीडियो न देखने पर 775 शिक्षकों का वेतन रोका

07 Oct 2026 admin

श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग ने 775 शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इन शिक्षकों ने ‘प्रशस्त एप’ पर अनिवार्य प्रशिक्षण वीडियो नहीं देखे थे।

बीएसए आकांक्षा रावत ने आदेश की अनदेखी पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी लापरवाह शिक्षकों को एप पर मौजूद सभी 10 वीडियो बुधवार दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से देखने की चेतावनी दी है।

यह प्रशिक्षण विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग और शुरुआती दिव्यांगता की पहचान के लिए है, जिसे एनसीईआरटी और शिक्षा मंत्रालय के नियमों के तहत अनिवार्य किया गया है।